अनुराग ठाकुर का जन्मदिन HPCA व जिला क्रिकेट संघ ने अलग अलग स्थानों पर विभिन्न गतिविधियों के द्वारा मनाया
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद व हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का जन्मदिन HPCA व जिला क्रिकेट संघ ने अलग अलग स्थानों पर विभिन्न गतिविधियों के द्वारा मनाया और क्रिकेट व खेलों के प्रति उनका लगाव युवाओं के साथ साझा किया। युवा वर्ग को नशों से दूर रहने का संकल्प करवाया और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्रिकेट संघ के निदेशक संजय शर्मा व संयुक्त सचिव विशाल शर्मा एवं अन्य सदस्यों के साथ धर्मशाला स्थित सत्य साईं शैक्षणिक प्रतिष्ठान में बच्चों को कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया और बच्चों ने जन्मदिवस के अवसर पर साईंबाबा के भजन गाकर समां बाँधा।धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी अनुराग ठाकुर के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया है । क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों व स्टाफ़ ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।
और कांगड़ा क्रिकेट मैदान में जिला कि विभिन्न एकेडमी के बच्चों ने संघ के पदाधिकारियों के साथ केक काट कर जन्मदिन मनाया और अनुराग ठाकुर के क्रिकेट के प्रति योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। तो HPCA के डायरेक्टर संजय शर्मा ने युवाओं को समाज के लिए है खेलों की कितनी आवश्यकता है इसकी जानकारी दी व समाज को नशामुक्त बनाने के लिए व हर युवा से अनुराग ठाकुर के कदमों पर चलने का आह्वान किया ।



