हिमाचल प्रदेश

मनाली-केलांग सड़क पर हिमस्खलन

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के बाद बुधवार को माैसम खुल गया है लेकिन जनजातीय क्षेत्रों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। कई इलाकों में हिमस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। बुधवार सुबह मनाली-केलांग सड़क पर मूलिंग पुल के समीप हिमस्खलन हुआ है। सूचना के बाद बीआरओ की मशीन हिमखंड हटाने में जुट गई। वहीं मनाली से अटल टनल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए वनवे खोल दिया गया है। मनाली से अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के लिए सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक वाहनों को छोड़ा जाएगा। जबकि दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक अटल टनल से मनाली के लिए वाहनों की आवाजाही होगी।

Back to top button