स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया का उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार, 87 की उम्र में ली अंतिम सांस
स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव में किया जाएगा मेजर विजय सिंह की बेटी समयुक्त जो
कि अभी गुजरात मे रहती है और बेटा सूर्यवीर अभी अबु धाबी में रहता है इनके आने के बाद ही मेजर विजय सिंह मनकोटिया का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा मेजर विजय सिंह मनकोटिया की दुःख मृत्यु की खबर से अब सोशल मीडिया पर भी विभिन्न नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है।वहीं स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया के भाई अभय सिंह ने बताया मंगलवार करीब 8:40 पर वह नाश्ता कर रहे थे तभी उनकी अचानक से तबियत खराब होने लगी उन्होंने बताया कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया की बिगड़ती हालात को देखते हुए उन्होंने तुरंत डॉक्टर को बुलाया और डॉक्टर ने भी मेजर विजय सिंह मनकोटिया की बिगड़ती हुई हालात को देखकर उन्हें अस्पताल ले जाने की बात कही। अभय सिंह ने बताया कि जब तक मेजर विजय सिंह मनकोटिया को अस्पताल पहुँचाया गया तब तक उनकी हालात काफी बिगड़ चुकी थी उन्होंने बताया की अस्पताल पहुंचने पर जब डॉक्टरों ने उन्हें चेक किया तो डॉक्टरों ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया को ब्रॉउट डेड घोषित कर दिया उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे के करीब जब मेजर विजय सिंह मनकोटिया उठे तो एक दम स्वास्थ्य थे और एक मीटिंग में जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन अचानक से उनके सीने में तेज दर्द होना शुरू हुआ और वह इस दुनिया को अलविदा कह गए।



