सिरमौर

महिला एवं बाल विकास अधिकारी के द्वारा सराहा में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस,

एस डी एम पच्छाद डॉ प्रियंका चंद्रा रही मुख्यातिथि।।

सुरेश कुमार सराहा
प्रतिस्पर्धा नहीं एक दूसरे का सहयोग कर महिलाएं आगे बढ़े इसी से महिला सशक्तिकरण संभव है ये बात एस डी एम पच्छाद डॉ प्रियंका चंद्रा ने सराहा में आयोजित महिला एवं बाल विकास अधिकारी के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहीं इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित आंगनवाड़ी में कार्यरत महिलाओं से अपील की, कि वह अपना अनुभव एक दूसरे से जरूर साझा करें जिससे महिलाओं में जागरूकता आए।इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि विभाग राजकुमार ने कहा कि किसी भी घर का सशक्तिकरण उस घर की महिलाओं पर ही निर्भर है जो अपने परिवार को आहार,विचार और संस्कार देती है जो कि बहुत बड़ी बात है उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे परिवार तथा देश की रीढ़ हैं यही कारण है कि हमारे देश में महिलाओं को पूजनीय स्थान पर रखा गया हैइस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपक चौहान ने एस डी एम पच्छाद डा प्रियंका चंद्रा का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया साथ ही विशेष अतिथियों का कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त करते हुए । अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को उनके विशेष योगदान पर सम्मानित भी किया जिसमें
गन्यार से पूनम,लाना च्यूबुल ऊषा देवी, गदशाया कांता देवी, रुन्जा भरमूर मीना धीमान, कैथर जडूला सुमन,घरगौण प्लाशों कौशल्या, ग़ागल शिकोर सरिता देवी,गनियार इंद्रा देवी,लाना चबूल बिना देवी, संदनाघाट निर्मला देवी, कथेर झड़ोला कमलेश देवी,गिर्द संदोल सुमन, अजंती घाट पूर्णिमा, गगल शिकोर सुमन देवी,जबकि सेवानिवृत होने वाली संतोष ठाकुर,सुदेश शर्मा, रांझा शर्मा,शीला देवी,ईश्वर देवी,किरण बाला ,कमला देवी को विशेष रूप से उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया

Back to top button