सिरमौर

कोटखाई सीएचसी आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनने की राह पर अग्रसर

रोहित ठाकुर ने प्रसन्नता जताते हुए बताया कि यह क्षेत्र चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई एक आदर्श संस्थान बन चुका है। यहाँ मेडिसिन, स्त्री रोग, नेत्र रोग, बच्चों और विभिन्न स्पेशलिस्ट डॉक्टर इस स्वास्थ्य संस्थान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे स्थानीय लोग और अन्य लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसके साथ ही शीघ्र ही कोटखाई में एक बड़ा ट्रॉमा सेंटर का निर्माण भी किया जाना है, जिसके लिए भूमि का चयन किया जा चुका है। शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। पेयजल एवं बिजली के क्षेत्र में भी पूरे विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के कार्य प्रगति पर है। इसके तहत अनेकों परियोजनाएं जनता को समर्पित की जा चुकी हैं और अन्य परियोजनाओं को आने वाले समय में जनता को समर्पित किया जायेगा। निरंतर जनता के संपर्क में रहना और संवाद करना ही जन प्रतिनिधि का कर्तव्य शिक्षा मंत्री ने कहा कि लोकतान्त्रिक व्यवस्था में जन प्रतिनिधि का यह कर्तव्य है कि वह निरंतर जनता के संपर्क में रहे और लोगों से संवाद करता रहे। इसी कारण वह सदैव प्रयत्न करते हैं कि अधिक से अधिक जनता से मिलते रहे, जिससे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का पता चले और सही व सटीक निर्णय लिए जा सके। 53 करोड़ से बिजली व्यवस्था को और सशक्त व स्तरोन्नत करवाने का कार्य प्रगति पर रोहित ठाकुर ने बताया कि 400 केवी सब स्टेशन प्रगति नगर से 66 केवी सब स्टेशन हुली को 7 करोड़ रुपए की लागत से जोड़ा जा रहा है, जिससे कि सर्दियों के मौसम में बिजली की आपूर्ति को और अधिक सुचारु और सुदृढ़ किया जायेगा। इसके अतिरिक्त, 5 करोड़ रुपए की लागत से नियंत्रण केंद्र गुम्मा का निर्माण कार्य शीघ्र आरम्भ करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 53 करोड़ रुपए से बिजली विभाग में बिजली व्यवस्था को और सशक्त व स्तरोन्नत करवाने का कार्य भी प्रगति पर है। यह भी रहे उपस्थित इस अवसर पर स्थानीय प्रधान रंजना शर्मा, कांग्रेस मण्डल पूर्व अध्यक्ष जुब्बल-नावर-कोटखाई मोती लाल डेरटा, निदेशक क़ृषि एवं ग्रामीण बैंक देविंदर नेगी, वरिष्ठ कांग्रसी गुमान सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल-नावर-कोटखाई दीपक कालटा, एसडीएम कोटखाई गुरमीत नेगी, बीडीओ कोटखाई करण सिंह एवं डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button