हिमाचल प्रदेश

सीएम साहब! पहले अपनी और मंत्रियों की जुबान पर लगाम लगाओ, झूठ बोलने से कुछ नहीं होगा: चक्षु

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मीडिया को-आर्डिनेटर रहे एडवोकेट विश्व चक्षु ने आड़े हाथ लिया है। यहां जारी एक प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले अपने पार्टी के नेताओं और मंत्रियों की जुबान पर लगाम कसें। चक्षु ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर टिप्पणी करने से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू अपने मंत्रियों और नेताओं को सिखाएं कि कैसी भाषा का प्रयोग करना है। साथ ही उन्हें अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए, न कि हर बात पर नेता प्रतिपक्ष पर बयानबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को आधारहीन ब्यानबाजी करने की आदत सी हो गई है। मुख्यमंत्री को प्रदेश के बारे में सोचना चाहिए, हिमाचल के विकास की ओर ध्यान देना चाहिए। झूठ बोलकर सत्ता में आई कांग्रेस अपने वादों को भूल चुकी है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर की झूठी बयानबाजी कर रही है। पूरा प्रदेश जानता है कि सीएम ने किस प्रकार से झूठी गारंटियों के नाम पर जनता को छला है। कर्मचारियों को तनख्वाह देने के पैसे नहीं हैं, पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल रही और बेरोजगारों ने तो अब सरकार से आस ही छोड़ दी है।अफसर-कर्मचारी भी सरकार से खुश नहीं हैं, लेकिन मुख्यमंत्री का ध्यान इस पर नहीं है, बल्कि नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ झूठ बोलने पर है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस अपने आधिकारिक हैंडल से पाकिस्तान को यह संदेश दे रही है कि वह पाकिस्तान के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में आतंक का जवाब बिरयानी से नहीं, बल्कि गोलियों से दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी को लश्कर-ए-पाकिस्तान कांग्रेस कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि उनकी सोच पाकिस्तान जैसी है।

Related Articles

Back to top button