कांगड़ा
शाहपुर आईटीआई में लगेंगी 10 सोलर लाइट : केवल सिंह पठानिया
फुटबॉल दशहरा कप के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को किया सम्मानित
शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आईटीआई शाहपुर खेल मैदान में स्थानीय युवाओं द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल दशहरा कप के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं का खेलों की ओर रुझान समाज के लिए शुभ संकेत है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि आईटीआई शाहपुर खेल मैदान में 10 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि युवा सुबह और देर शाम भी खेल गतिविधियों को जारी रख सकें। प्रतियोगिता में कांगड़ा की टीम विजेता रही जबकि शाहपुर की टीम उपविजेता रही। समापन अवसर पर उपमुख्य सचेतक ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य चैन सिंह, पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, नगर पंचायत शाहपुर के पार्षद शुभम, एसएचओ शाहपुर करतार सिंह सहित स्थानीय युवा व खिलाड़ी मौजूद रहे।


