कांगड़ा

राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने भारतीय कानून व सविधान का मज़ाक बनाया : विश्व चक्षु

जो न्यायालय का सम्मान नहीं करते वे भी सच्चे भारतीय नहीं

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने ज़ारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने भारत के कानून व सविधान का मज़ाक बनाकर रख दिया है। जो न्यायालय का सम्मान नहीं करते वे भी सच्चे भारतीय नहीं। विश्व चक्षु ने प्रियंका गांधी वाड्रा की सुप्रीम कोर्ट पर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जो लोग न्यायालय पर भरोसा और उसका सम्मान नहीं करना जानते हैं, वे भी सच्चे भारतीय नहीं हो सकते हैं। विश्व चक्षु ने कहा कि न्यायपालिका देश की एक महत्वपूर्ण संस्था है और इसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खुद राहुल गांधी भारत में बन रहे कानून का मजाक उड़ा रहे हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय सेना पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार मिली है। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से दो टूक शब्दों में सवाल पूछा कि आपको कैसे पता चीन ने भारत की जमीन हड़प ली है? सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो सेना के बारे में आपको ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से बार-बार फटकार मिलना यह दर्शाता है कि राहुल गांधी बिना तथ्य के गैर-जिम्मेदाराना और राष्ट्रविरोधी बयानबाज़ी करते रहे हैं। विशेषकर भारतीय सेना के संदर्भ में। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक जैसे देश की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर भी राहुल गांधी ने सेना की नीयत और कार्यशैली पर सवाल उठाए। क्या ये सब उन्होंने जाकर खुद देखा था? उन्होंने आरोप लगाया कि जब गलवान में हमारी सेना चीन की आर्मी को अपनी वीरता का प्रराक्रम दिखा रही थी तब राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सेना को लेकर अपमानजनक बातें कह रहे थे, यह आश्चर्य और शर्मनाक बात है। हिमाचल भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि आज हमारी सेना पूरी मजबूती से खड़ी है। दुश्मनों ने जब भी भारतीय सीमा पर खलल डाने की कोशिश की भारतीय सेना ने दुश्मनों को मुहं तोड़ जबाव दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयानों की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि सावरकर जैसे क्रांतिकारी, जिन्होंने तीन बार कालापानी की सजा भुगती, उनके त्याग और बलिदान का अपमान राहुल गांधी ने किया है। उन्होंने कहा कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 370 और 35ए जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर जम्मू-कश्मीर को मुख्यधारा से जोड़ा। वहीं, नागरिकता संशोधन कानून के तहत पाकिस्तान और अन्य देशों से प्रताड़ित होकर आए हिंदुओं को नागरिकता दी गई।

Related Articles

Back to top button