कांगड़ा

सुना पड़ा कांगड़ा घाटी रेल ट्रैक पर अगले महीने की अंत तक लौटेगी रौनक

कांगड़ा घाटी की पठानकोट — जोगिंदरनगर रेल ट्रैक काफी समय से सुना ही है, लोगों की रेल सेवा बंद पड़ी होने से जिंदगी का उनको लगता है सफर थम सा गया है। वहीं इस अव्यवस्था से जो रेल से आते जाते थे अपनी रोजी रोटी कमाने उन लोगों के साथ क्या बीती होगी,आज किस दोर से गुजर रहे होंगे ? इस इतिहासिक रेल ट्रैक के समीप लगते अनेकों गाँवों की जनता इसी इंतजार में की कब रेल सेवा शुरू होगी। लोगों को हैरानी इस बात की भी है कि इस ट्रैक को, चुनाव लड़ने बाले अपना मुद्दा बना वोट लेते रहे हैं, पर क्या स्थिति है इस ट्रैक की उनको स्वयं अपने ही सवाल करना चाहिए? की क्या सोच रख वोट लेते रहते हैं और किस पर राजनीति, किस उदेश्य के लिए राजनीति की जाती रही है ? सवाल अहम है की जनता समस्या से जूझ रही हो उनका क्या कर्तव्य होना चाहिए चिंतन की बात है? जो समस्या ही उनकी हल न हो ,अति चिंता का बिषय है,लेकिन सूत्रों ने बताया है की अगले महीने के अंत तक रेल सेवा शुरू हो जाएगी । चक्की पुल भी बन कर तेयार हो गया है। उल्लेखनीय है की अपने में अति महत्वपूर्ण और जनता को सुगम यातायात से जुड़ा उनके लिए रेल सेवा पिछले करीब आठ सालों से असुविधा जनक ही बनी हुई चली आ रही है। लोगों का कहना है की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे हैं तभी ट्रैक पर समुचित रूप में जनता के लिए आवाजाही के लिए सुविधा उनको साल भर नियमित नहीं मिलती आ रही है। आखिर क्या बजह आती आ रही है की रेल सेवा साल भर नहीं गाडियाँ आती जाती हैं ? लोगों का कहना है कि रेल प्रशासन को इस बात पर भी गम्भीरता लेनी होगी की, आख़िरकार जीन स्थानों पर रेल ट्रैक बारिश होने पर बाधित होता आ रहा है, के स्थानों पर सुनिचित् करना चाहिए की वहाँ का सम्पूर्ण रूप में सुधार हो। भूस्खलन से भी रेल सेवा जयादा प्रभावित होती है। कांगड़ा घाटी की शान ये रेल ट्रैक जो सुनसान पड़ा चला आ रहा है, बरसात शुरू होने से अभी तक , बताया गया है की अब उम्मीद जग्गी है लोगों को की रेल सेवा से वंचित उनको फिर, रेल का सफर करने को मिलेगा। उधर जिला कांगड़ा के नगरोटा सूरियाँ निवासी युवा अश्वनी गुलेरिया और सुकनाडा निवासी पूर्व सैनिक महेंद् सिंह ने बातचीत में कहा है की कांगड़ा चंबा के लोक सभा सासंद राजीव भारद्वाज सुरमयी कांगड़ा घाटी की जनता को पेश आ रही रेल समस्या की बात को प्रमुखता केंद्रिय रेल मंत्री के समक्ष रखा है और चक्की पुल का कार्य युदस्तर से हुआ जोकि अब बन कर तेयार हो चुका है और शीघ्र ही ट्रैक पर गाड़ियों का आवागमन भी शुरू होगा। उनका कहना है सासँद जी के, उनके प्रयासों की आगे भी उम्मीद जनता रखती है कि जिन स्थानों पर बारिश होने पर रेल सेवा प्रभावित होती है, वहाँ के स्थानों के भी समुचित सुधार कदम उठाए जाने के लिए रेल मंत्रालय के समक्ष बात रखेंगे, जिससे आगामी वक्त में भी नियमित रेल सेवा लोगों को उपलव्ध मिले।

Related Articles

Back to top button