कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

प्रथम स्थान पाने वाले को मिलेगा एक लाख का पुरूस्कार: जफर इकबाल

25 दिसंबर को आयोजित होगी धर्मशाला मैराथन-2025

  • धर्मशाला : धर्मशाला नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने आज यहां जानकरारी देते हुए बताया कि नगर निगम धर्मशाला द्वारा धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन 25 दिसंबर 2025 को एथेलेटिक मैदान धर्मशाला से किया जाएगा। यह आयोजन क्षेत्र में खेल, स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
  • आयुक्त ने बताया कि धर्मशाला मैराथन को भविष्य में नगर का कैलेंडर इवेंट बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, ताकि हर वर्ष 25 दिसंबर को यह दौड़ बड़े स्तर पर आयोजित की जा सके। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल स्थानीय बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय धावकों को भी आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा कि पंजीकरण सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है जोकि 20 दिसम्बर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि फिटनेस प्रेमी, छात्र-छात्राएँ, युवा, वरिष्ठ नागरिक एवं खेल उत्साही सभी इस मैराथन में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण दो पोर्टलों  www dharamshalamarathon.com और   www.dharamshalasmartcity.com पर उपलब्ध है।
  • उन्होंने काह कि मैराथन के विजेताओं को विभिन्न कैटेगरी में पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। ओपन कैटेगरी की फुल मैराथन (42 किलोमीटर) के विजेता को एक लाख रुपये, हाॅफ मैराथन (21 किलोमीटर) के विजेता को 51 हजार रुपये, 10 किलोमीटर के विजेता को 21 हजार रुपये, 5 किलोमीटर के विजेता को 5 हजार रुपये तथा 3 किलोमीटर के विजेता को 3 हजार रुपये की ईनामी राशि प्रदान की जायेगी। आयुक्त ने बताया कि कुल 15 लाख रुपये के पुरस्कार पूल के साथ धर्मशाला मैराथन क्षेत्र की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी दौड़ बनने जा रही है।

Related Articles

Back to top button