कांगड़ा

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लिए 258 सोलर लाइटें मंजूर : सुधीर शर्मा

धर्मशाला के विधायक ने लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज- राज्यसभा संासद हर्ष महाजन से मंजूर करवाई सौगात

स्मार्ट सिटी धर्मशाला से विधायक व फायर ब्रांड भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने अपने विजन से एक बार फिर समूचे हलके को रोशन करने का प्लान मंजूर करवा लिया है। सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार की अनदेखी को किनारे करते हुए लोकसभा सांसद डा राजीव भारद्वाज और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन से 18 पंचायतों के लिए 258 सोलर लाइटें मंजूर करवा ली हैं। इसके तहत बल्ला जदरांगल, सिद्धबाड़ी, खनियारा, सराह, ढगवार, टंग नरवाणा, कंड करडियाणा, सौकणी दा कोट, अंदराड़, नरवाणा, टऊ, जूहल, कनेड, बरवाला, चतेहड़, योल बाज़ार , लेहसर , टीका बणी, बगली के लिए ये सोलर लाइटें मंजूर करवाई हैं। सुधीर शर्मा ने बुधवार को यहां बताया कि जनता की मांग पर ये योजनाएं मंजूर की हैं। खासकर सराह पंचायत का पिछड़ा गांव बाहल बरसों बाद रोशनी से जगमग होगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार धर्मशाला की अनदेखी कर रही है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जानबूझकर धर्मशाला के प्रोजेक्टों को रोक रहे हैं। धर्मशाला की जनता कांग्रेस नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि नीयत साफ होनी चाहिए। कांग्रेस मेरे साथ राजनीति करे, मुझे इसकी कोई शिकायत नहीं, लेकिन धर्मशाला की जनता को टारगेट करना मुझे दुख प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल को भरपूर मदद दे रही है। अब डा राजीव भारद्वाज या हर्ष महाजन का उदाहरण ही देख लीजिए,दोनों ने धर्मशाला हलके का दर्द समझा है। यही कारण है कि हमें सोलर लाइटें मिली हैं। धर्मशाला को स्मार्ट बनाने के अलावा हमें गांव से शहर तक एकसमान विकास करना है। कांग्रेस ने रोके प्रोजैक्ट सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 30 करोड़ रुपए जमा न करवाकर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र को पीछे धकेलना चाहा है। इसके लिए कांग्रेस ने छोटे से लेकर बड़े नेताओं को जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पास्सू में सब्जी मंडी, ओबीसी भवन का काम कांग्रेस ने रोका है। एयरपोर्ट पर जनता को भ्रम में रखा जा रहा है। कारोबारियों को आए दिन तंग किया जा रहा है। बयान धर्मशाला हलके में शहर से लेकर गांवों को जगमग किया जा रहा है। सडक़,बिजली, पानी, रोजगार से लेकर धर्मशाला हलके को स्मार्ट बनाना मेरा लक्ष्य है। धर्मशाला की जनता से कोई भी राजनीति करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button