कांगड़ा

नगरोटा बगबां में वरिष्ठ नागरिक संगठन का शिष्ट मंडल स्वयं जाकर आपदाग्रस्त परिवारों की सहायता

वरिष्ठ नागरिक संगठन नगरोटा बगबां ने अपनी गत मास की बैठक में सर्वप्रथम मंडी थुनाग में भयंकर प्राकृतिक आपदा में हताहत जन-मानस के लिए दो मिनट का मौन रखा व यह सुनिश्चित किया था कि वरिष्ठ नागरिक संगठन का शिष्ट मंडल स्वयं जाकर आपदाग्रस्त परिवारों की सहायता करेगा। इस हेतू उपमंडलाधिकारी थुनाग जिला मंडी से सम्पर्क साध कर जाना कि वहां पीड़ित परिवारों को किन-किन वस्तुओं की आवश्यकता है, उनसे जानकारी प्राप्त हुई कि पीड़ितों को रसोई की किट्टों की आवश्यकता है। इसलिए बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वहां जाकर रसोई किट्टें बांटी जाएं। सुधीर पठानियां प्रैस सचिव वरिष्ठ नागरिक संगठन नगरोटा बगबां ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 78 वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी नेक कमाई से रुपए दान कर एक लाख पांच सौ रुपए इकट्ठे किए। जिससे रसोई की 38 किट्टें व अन्य सामान खरीद कर, ब्रह्मानंद उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक संगठन नगरोटा बगबां सहित पांच सदस्यीय शिष्ट मंडल के द्वारा जिसमें सुभाष पठानियां, वलराम पुरी, मनोज वालिया व गुरवंश सपेहिया ने स्वयं जाकर उपमंडल अधिकारी थुनाग जिला मंडी से मिलकर, तहसीलदार रजत सेठी के साथ पीड़ित परिवारों तक पहुँच कर रसोई के सामान की 38 किट्टों का व अन्य सामग्री का आवंटन किया। जिससे 47 पीड़ित परिवारों की सहायता का पुनीत कार्य नगरोटा बगबां के वरिष्ठ नागरिक संगठन के सम्माननीय सदस्यों द्वारा किया गया। इसके लिए सभी सम्माननीय सदस्य बधाई का पात्र हैं। वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रैस सचिव व पदाधिकारियों ने अन्य बन्धुवर से आवाह्न किया कि वे भी इस भयंकर प्राकृतिक आपदा में पीड़ित परिवारों की सहायता कर पुण्य का भागीदार बने।

Related Articles

Back to top button