कांगड़ा

चम्बा  जिला को “एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट” के तौर पर चुना गया

धर्मशाला केन्द्रीय योजना एवं कार्यक्रम कार्यन्वन राज्य मन्त्री राव इंदरजीत सिंह  ने   काँगड़ा लोक सभा सांसद    डॉक्टर  राजीव भारद्वाज  को  सदन में बताया की चम्बा  जिला को “एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट” के तौर पर चुना गया है। उन्होंने बताया की देश के 26  राज्यों और एक केन्द्र शाशित राज्य में कुल 112 जिलों को “एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट” के तौर पर चुना गया है जिसमे से हिमाचल का एक जिला चम्बा भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया की केन्द्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के 3  , अरुणचल प्रदेश के 1  ,असम के 7  , बिहार के 13 , छत्तीसगढ़ के 10 , गुजरात के 2 ,हरियाणा का 1 ,हिमाचल का 1 , जम्मू कश्मीर के 2 , झारखण्ड के 19 , कर्नाटक के 2 , केरल का 1 , मध्य प्रदेश के 8 , महाराष्ट्र के 4 , मणिपुर के 1 , मेघालय के 1 ,मिजोरम के 1 , नागालैंड के 1 , ओड़िशा के 10 , पंजाब के 2 , राजस्थान के 5 , सिक्किम के 1 ,तमिलनाडु  के 2 , तेलंगाना के 3 , त्रिपुरा के 1 , उतर प्रदेश के 7 , और उत्तराखंड के 2 जिलों को “एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट” के तौर पर चुना गया है। उन्होंने बताया की इन जिलों को स्वास्थ्य , पौषाहार , शिक्षा , कृषि , जल संसाधन , स्किल डेवलपमेंट आदि क्षेत्रों में विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि बह विकसित जिलों के साथ खड़े हो सकें। 

Related Articles

Back to top button