कांगड़ा

2024 -2026 के बीच 2000 करोड़ रूपये लागत से “मौसम मिशन” योजना को लागु

धर्मशाला   अगस्त  1 —2025

केन्द्रीय  विज्ञानं प्रौद्योगिकी  डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने  राज्य सभा सांसद इंदु  बाला गोस्वामी को सदन में बताया की देश में मौसम के सटीक जानकारी प्रदान करने के बर्ष 2024 -2026 के बीच 2000 करोड़ रूपये लागत से “मौसम मिशन” योजना को लागु किया गया है। उन्होंने बताया की “मौसम मिशन” के अन्तर्गत वर्ष 2024 -25 के लिए 258 करोड़  और  वर्ष  2025-26 के लिए 1,742 करोड़ रूपये का बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने  बताया की देश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए मौसम बिभाग देश के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों के लिए  अलग से मौसम की सटीक जानकारी प्रदान करता है। उन्होंने बताया की मौसम बिभाग  चार धाम यात्रा , अमरनाथ यात्रा आदि धार्मिक यात्राओं के लिए भी अलग से सटीक जानकारी प्रदान कर रहा है।  उन्होंने सांसद इंदु  बाला गोस्वामी को सदन में बताया की  मौसम विभाग ने जनबरी -फरबरी 2025 के दौरान प्रयागराज में आयोजित  महा कुम्भ मेले के  दौरान प्रयागराज क्षेत्र की मौसम की पल पल की जानकारी राज्य सरकार को प्रदान की थी। उन्होंने बताया की विशेष क्षेत्रों के मौसम की सटीक जानकारी प्रदान करने लिए मौसम विभाग उपग्रह में  तैनात राडार प्रणाली का उपयोग कर रहा है  उन्होंने  बताया  “मौसम मिशन ” से देश में मौसम और जलबायु की  के बारे में भविष्य  में  सटीक जानकारी  का आकलन किया  जा सकेगा जिससे पर्यटकों को उनके पसंदीदा स्थलों पर यात्रा करने से पहले मौसम की सटीक जानकारी उपलब्ध होगी जिससे पर्यटन को बढ़ाबा प्रदान करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा इस इससे मौसम के प्रभाब से होने बाले जान मॉल की हानि को रोका जा सकेगा तथा पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहन करने में मदद मिलेगी।  

Related Articles

Back to top button