कांगड़ा
31 अक्तूबर कोे खनियारा फीडर के तहत बिजली बंद

धर्मशाला विद्युत उपमंडल, सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने सूचना दी है कि विद्युत लाइनों के उचित रखरखाब हेतु 31 अक्तूबर, 2025 को सुबह 9ः30 से सायं कार्य समाप्ति तक 11 केवी खनियारा फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों, खड़ोता, टिल्लू, चकवन, खनियारा बाजार, नड्डी, सोकनी-दा-कोट आदि क्षेत्रों मे विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी। मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक आपदा में ये कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है।

