कांगड़ा

नगरोटा सूरियाँ सेहत केंद्र को नोटिफाई कर अपनी महानता दिखाए

जिला कांगड़ा के तहत खंड मुख्यालय नगरोटा सूरियाँ का स्वास्थ्य केंद्र को जो पूर्व सरकार में अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया था, उसको वर्तमान सरकार ने डिनोटिफाइ किया है को फिर से जनता के हित में प्रदेश मुख्य मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री और हल्का विधायक एवं कृषि मंत्री से नगरोटा सूरियाँ के सेहत केंद्र को नोटिफाई कर बहाल करने की फरियाद प्रमुखता से की है, लोगों का कहना है कि इससे बड़ी सेवा और विकास , यहाँ की जनता के लिए खास कर पोंग डेम ओस्तजी बाहुल इलाके के उनका बड़ी देन और निर्णय होगा। सवाल अहम ये है की किन परिस्थितियों में क्यों डिनोटिफाई किया बो भी सरकार का निर्णय लिया गया, उस मुताबिक स्थिति अनुसार उचित हो ? लेकिन अब नोटिफ़ाई कर देते हैं प्रदेश मुख्यमंत्री तो उनकी बड़ी महानता होगी की उन्होंने लोगों की पीड़ा को समझा और इस पर दूरदर्शी सोच रख अपग्रेड बहाल करवा दी। पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह, पूर्व पंचायत सदस्य धर्मपाल महाजन, अनिल कुमार, विशाल, प्रवीन कुमार, केशव, ध्यान सिंह, राजीव, संजीव कुमार मोनु मेहरा, अर्षित, रचित, आशीष, मुनिष्, राजेश, अश्वनी, मिंटू, वरिंन्द्र कपूर, नरेश कुमार के अलावा अनेक पोंग डेम ओस्टिज ने कहा है कि उक्त स्वास्थ केंद् का भी भवन करीब बन कर तेयार ही है, प्रदेश मुख्यमंत्री लोगों को जो दिक्कतें ग्रामीण स्तर से सेहत सुविधा की आती हैं का समुचित रूप में सुविधा प्रदान करवाने में रुचि लेकर जनता को अपनी विकास की सोच अनुसार विकास का तोहफा दे। लोगों अनुसार बहुत उम्मीदें है उनसे जिस तरह से विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं की आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा उतम मिले। उल्लेखनिय है की पूर्व सरकार की यथावत निर्णय बरकरार रखते हुए अपनी दरियादिली दिखाए, इसमें समुचित इलाज की व्यवस्था होगी ,वहीं आस पास की करीब बीस पंचायतों के गाँवों की मानवीय सेवा हित में सेहत संब्ंधित सुविधा प्रदान होगी।

Related Articles

Back to top button