कांगड़ा
पटवारी कानूनगो संघ की हड़ताल का चौथा दिन, समर्थन में आए सेवानिवृत पटवारी कानूनगो।
महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से लगाई गुहार।

- सुरेश कुमार /सराहा। पटवारी कानूनगो संघ की हड़ताल का आज चौथा दिन है जिसमें रिटायर्ड पटवारी और कानूनगो ने भी अपना समर्थन हड़ताली कर्मचारियों को दे दिया है। बता दें कि पटवारी कानूनगो पिछले कई समय से स्टेट केडर होने के पक्ष में नहीं हैं जहां उन्हें स्टेट केडर होने से अपनी प्रमोशन की चिंता सता रही है वहीं महिला पटवारियों की सुरक्षा को लेकर भी संघ काफी चिंतित है।
- संघ का कहना है कि कई जगहों पर पटवारखाने एकांत स्थान पर हैं जहां पर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा भी चिंता का विषय है इसके इलावा संघ ने कहा कि लगभग हर जिला की पैमाईश और टेक्निकल चीजें अलग अलग हैं जिन्हें आनन फानन इतनी आसानी से समझना ओर समझाना आसान नहीं है। संघ का कहना है कि सरकार का स्टेट केडर करने के पीछे का मकसद समझ से परे है इसमें कर्मचारियों और जनता का हित किसी भी सूरत में नहीं है केवल सरकार का तुगलकी फरमान है जिसे कर्मचारियों पर जबरन थोपा जा रहा है।
- जिसे लेकर संघ सरकार से नाराज होकर हड़ताल पर बैठा है। उधर सरकार के द्वारा पटवारी और कानूनगो को दी गई धमकी जिसमें सरकार ने कहा था कि रिटायर कर्मचारियों को हड़ताली कर्मचारियों के स्थान पर काम पर रखा जाएगा जिसको लेकर रिटायर कर्मचारियों ने भी स्थिति स्पष्ट करते हुए हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में खड़े हो कर सरकार के समक्ष चुनौती रख दी है।