डी ए वी स्कूल नगरोटा सूरिया में दीपावली की धूम

डी ए वी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, नगरोटा सूरिया में दीपावली का उत्सव बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, दीयों और फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना, राम धुन एवं दीप प्रज्वलन से हुई। छात्रों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं — जिसमे गीत, कविताएँ और नाटिकाएँ शामिल थीं। बच्चों ने “दीयों की रौशनी से दूर करें अंधकार” का संदेश देते हुए पर्यावरण के अनुकूल ‘हरित दीपावली’ (Green Diwali) मनाने का आग्रह किया। स्कूल के चार सदनों के बीच रंगोली कंपटीशन करवाया गया, जिसमें APJ अब्दुल कलाम सदन प्रथम स्थान पर रहा, स्वामी दयानन्द सदन दूसरे व महात्मा हँस राज सदन एवं महात्मा आनंद स्वामी सदन क्रमशः तीसरे स्थान पर रहे, स्कूल के प्रधानाचार्य शेखर मोदगिल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली प्रेम, सत्य और सद्भाव का त्योहार है। उन्होंने बच्चों को पटाखों से दूर रहने और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया।