कांगड़ा
भाजपा ने आपदा प्रभावितों के लिए मंडी भेजी राहत सामग्री

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के ज़िला मंडी में इन दिनों आई प्रकृति आपदा के लिए जहां पूरा प्रदेश व देश ईश्वर से सुखद कामना कर रहा है वहीं खाद्य पदार्थ, वर्तन एवं अन्य ज़रूरी समान की गाड़ी को आज हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पवन काजल के मटौर स्थित कार्यालय से ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में रवाना किया गया। इस दौरान विधायक पवन काजल, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजू रस्तोगी, ज़िला कांगड़ा भाजपा महामंत्री देवेंद्र कोहली, राकेश चौहान “पिंका”, शाहपुर मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, केशव नन्द शर्मा, मनजीत, अरुण कौशल, अविनाश, रजनीश मोंगरा आदि अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।