कांगड़ा

केन्द्र सरकार ने वन्य जीव प्रकृतिक वास योजना के अन्तर्गत तटवर्ती राज्यों को वर्ष 2024 -25 के दौरान 5371.13 लाख रूपये की केन्द्रीय सहायता स्वीकृत

केन्द्रीय वन , पर्यावरण और जल बायु परिवर्तन राज्य मन्त्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्य सभा सांसद इंदु  बाला गोस्वामी को सदन में बताया की  केन्द्र सरकार ने वन्य जीव प्रकृतिक वास योजना के अन्तर्गत तटवर्ती राज्यों को वर्ष 2024 -25 के दौरान 5371.13 लाख रूपये की केन्द्रीय सहायता स्वीकृत की है । उन्होंने बताया की योजना के अन्तर्गत सवसे ज्यादा केन्द्रीय सहायता ओडिशा को 1108.46 लाख रूपये स्वीकृत की गई जबकि सबसे कम 66.44 लाख रूपये की  केन्द्रीय सहायता गोवा को स्वीकृत की गई।  उन्होंने बताया की योजना के अन्तर्गत  गोवा , गुजरात ,कर्नाटक ,केरल ,महाराष्ट्र , ओड़िशा , तमिल नाडु , पश्चिम बंगाल ,और लक्षद्वीप को क्रमश 66.44 लाख , 801.58 लाख , 800.82 लाख, 909.64 लाख,,622.06 लाख, 1108.46 लाख, 661.79 लाख ,183.15 लाख , 217.19 लाख की केन्द्रीय सहायता राशि जारी की गई। उन्होंने बताया की योजना के अन्तर्गत अण्डमान निकोबार और पुडुचेरी को कोई वित्तीय सहायता जारी नहीं की गई।
उन्होंने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु  बाला गोस्वामी को सदन में बताया की  केन्द्र सरकार ने वन्य जीव प्रकृतिक वास योजना के अन्तर्गत तटवर्ती राज्यों को वर्ष 2022 -23  के दौरान 2663.37 लाख  और वर्ष 2023-24   के दौरान  3816.22 लाख रूपये की केन्द्रीय सहायता जारी की। 

 

Related Articles

Back to top button