नगरोटा सूरियाँ को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति गड्डे ही गड्डे, तुरंत ध्यान दिया जाए

नगरोटा सूरियाँ को जोड़ने बाली सड़क सफर में भयाभय रूप ले चुकी, सड़क में कुछ स्थानों पर गहरे गड्डे पड़ चुके जोकि हादसे को न्यौता दे रहे हैं, न जाने किस के साथ कभी भी अनहोनी हो जाए । ये स्थिति बन चुकी है सड़क की इन दिनों, रात से हो रही बारिश से सड़क ने बदहाल स्वरूप अपना ले लिया है, सड़क के मोड और चड़ाई पर कुछ स्थान से सड़क की दशा खतरनाक रूप ले चुकी है। हालांकि इस सड़क मार्ग पर लगातार छोटे और बड़े वाहन अवाजाही करते हैं। हालत ये है कि लोगों के अपने बाहनों की हालत भी खस्ता हो रही हैं। मैकेनिक के पास मरम्मत सुधार करवाने पड़ रहे हैं। आवाज उठाने पर भी कोई गौर नहीं। जनता दिक्कतें उठा रही है। इलाके के अमित, आशु, मिंटू, विकास, अश्वनी, तृलोक चंद, मोनु, विशाल, महेंद्र पठानिया, करण जीत, अमित कुमार, रोहित, संजीव, वीरेंद्र, आदि ने तुरंत पड़े गड्डे को ही तुरंत भरने की फरियाद की है,। लोगों का कहना है की आधुनिक तकनिक से नव निर्माण, ये सड़क का धरातल पर रूप ये बना गया है। उधर जब इस सम्बंध में लोक निर्माण विभाग से बात की तो उन्होंने कहा कि मौसम के बजह से काम रुक गया अन्यथा शीघ्र ही टायरिंग करवा देनी है , लेकिन जो गड्डे पड़े हैं तुरंत भरवा दिए जाएंगे जिससे लोगों को दिक्कतें न उठानी पड़े।


