kashimr
पुलिस ने काजीगुंड में ड्रग तस्कर की संपत्ति कुर्क की

राजाशफी/काजीगुंड
- कुलगाम पुलिस ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के चेकी-बडवानी इलाके में कई मामलों में शामिल ड्रग तस्कर की संपत्ति कुर्क की। एक अधिकारी ने बताया कि यह रिहायशी मकान ड्रग तस्कर बिलाल अहमद भट पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला भट निवासी चेकी बडवानी, का है।
- उन्होंने कहा, “यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 68-एफ (1) के तहत की गई। पुलिस द्वारा की गई जाँच और पूछताछ के दौरान संपत्ति की पहचान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में की गई।”
- पुलिस ने कहा, “ड्रग तस्करी में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के साथ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ड्रग तस्करों के खिलाफ हमारी लगातार कार्रवाई से समुदाय के सदस्यों को यह विश्वास होना चाहिए कि हम अपने समाज को ड्रग के खतरे से मुक्त रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं।”

