कांगड़ा

जिला रेडक्राॅस सोसाइटी की आम बैठक 10 नवम्बर को

धर्मशाला जिला रेडक्राॅस सोसाइटी के सचिव ओपी शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला रेडक्राॅस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में रेडक्राॅस सोसाइटी की आम बैठक 10 नवम्बर, 2025 को प्रातः 11ः00 बजे उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला के सभागार (कक्ष संख्या 823) में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जिला रेडक्राॅस सोसाइटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा संगठन के कार्यों की प्रगति और आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। ओपी शर्मा ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे इस बैठक में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button