कांगड़ा

भारतीय जनता पार्टी युवा मंडल ने सुधीर शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

धर्मशाला – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल, धर्मशाला द्वारा आज धर्मशाला के लोकप्रिय विधायक सुधीर शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने का संदेश दिया। सभी ने संकल्प लिया कि इन पौधों की नियमित देखभाल कर इन्हें वृक्ष के रूप में विकसित किया जाएगा। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुशील कपूर ने कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, और जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को पौधारोपण कर मनाना आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य भेंट है।” कार्यक्रम में मंडल के मंडल अध्यक्ष भुवनेश चौधरी, शुभम सूद, बृज लाल कपूर, पूर्ण राजेश , विकास बब्बर, बादल सक्सेना , अंकुश शर्मा, अशोक वर्मा , मीनाक्षी ठाकुर , अभिषेक मेहरा, राहुल गिल व सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और विधायक सुधीर शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button