बाबा साहेब डॉक्टर भीम राम की 134वीं जयंती पर भाजपा चला रही जन सम्पर्क अभियान
विपिन सिंह परमार बोले कांग्रेस ने किया संविधान निर्माता का अपमान,
पालमपुर -बाबा साहेब डॉक्टर भीम राम की 134वीं जयंती पर भाजपा ने दलित समुदाय के बीच जाकर एक जनसंपर्क अभियान छेड़ा है जिसके चलते पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व सुलाह के विधायक विपिन सिंह परमार ने सुलाह विधानसभा के भवारना में लोगों के बीच जाकर कहा कि भाजपा ने हमेशा संबिधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर क़ो आदर्श मानते हुए उनका सम्मान किया हैँ जबकि कांग्रेस ने हमेशा से ही उनका अपमान किया है, देश में संविधान तो था लेकिन संविधान दिवस नहीं था जिसे केंद्र की प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने 26 नबंबर 2015 क़ो संविधान दिवस घोषित किया। उन्होंने इस मौक़े पर उनकी जीवनी पर भी प्रकाश डाला साथ ही कहा कि डॉ. साहेब के महान योगदान के बाबजूद कांग्रेस की सरकारों ने भारत रत्न का पुरस्कार नहीं दिया। भाजपा सरकार ने पंच तीर्थ बनाकर करोडों वंचितों की भावनाओं को सम्मानित किया है। विपिन सिंह परमार ने कहा डॉ भीमराव अंबेडकर ने क्या कुछ देश के लिए किया वह सारी बातें इस जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों के बीच जाकर उन्हें बताया जा रहा है कि कांग्रेस के समय में कैसे उनके साथ व्यवहार ओर भेदभाव हुआ है और भाजपा ने उन्हें सम्मान दिया है।
इस मौके पर विपिन सिंह परमार ने कहा की पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर एक और जहां पूरा देश आक्रोश में है वही प्रदेश कांग्रेस के दो मंत्री, जगत सिंह नेगी व चंद्र कुमार आतंकवादियों की भाषा बोल रहे हैं, जो की काफी दुर्भाग्यपूर्ण है प्रदेश के मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह इन मंत्रियों को तुरंत बर्खास्त करें। इस मौक़े पर मदन लाल, स्वर्णा देवी, देशराज बलविंदर, राजकुमार, सुषमा देवी,चंचल, गुड्डी निम्मो देवी, कुलदीप, सुरेश, बबली,शेखर कृष्णा बिनता, राधा,राखी,किरण,मनसा देवी सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।