कांगड़ा

बनखंडी-हरिपुर, वाया महेवा, बासा सड़क विस्तारीकरण कार्य,अपनी अवधी में पूरा होगा या और इंतजार करना पड़ेगा जनता को

जिला कांगड़ा के लोक निर्माण विभाग मंडल देहरा के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है, करीब आठ करोड़ सतानवे लाख से बनखंडी-हरिपुर वाया महेवा, बासा ,सड़क अपग्रेडेसन के बारे, स्थापित बोर्ड पर दर्शाई जानकारी अनुसार निर्माण कार्य दो साल अपनी अवधी में मुक्कमल होगा या और इंतजार करना पड़ेगा ? लोगों अनुसार जब उन्हें पता चला था कि उनके गाँव की सड़क और अब बेहतर बनेगी तो लगा की विकास की जल्द ही सौगात ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को मिलेगी,लेकिन जिस तरह से विस्तारीकरण का आधा अधूरा कार्य मझधार में छोड़ दिया गया है, क्या ये पुरा होगा? इस और शीघ्र गौर हल्का विधायक करे और आगामी सम्पूर्ण रूप में कार्य करवाने के लिए विभाग को कड़े निर्देश जारी कर कदमों उठाए। जिससे जनता को लगे की उनकी फरियाद सुनी गई है। मिली जानकारी अनुसार करीब 12 किलोमीटर सड़क का चोडीकरण का कार्य होना है, जबकि पिछले कुछ वक्त से उक्त सड़क का आधा अधूरा कार्य तक ही सीमित है। बताया जाता है कि आगे का सड़क का कार्य समझ से परे है की क्यों नहीं किया जा रहा है वो विभाग के बताने पर ही पता चलेगा। बरसात में इस मार्ग की स्थिति बद हाल रूप लेने से ग्रामीण गम्भीर समस्या से झुजते रहे, यहाँ से होकर बस सेवा बंद हो गई थी, अन्य सड़क स्थान से होकर आवाजाही बस आ जा रही थी। हालांकि यहाँ के निवासी बाबू राम ने पेश आ रही लोगों की समस्या को उठाया, फिर बस तो बहाल इसी मार्ग से हो गई है,सवाल अहम है कि बाबू राम की सोच की तरह गाँव की मूल समस्या के हल बारे जनता को आगे आकर आवाज उठानी चाहिए ? परंतु अब बरसात भी बीत गई है पर सड़क के अधूरा छोडेगे कार्य आगे कब पुरा किया जाएगा वो अब जनता की नजरे टिक्की है। उधर लोक निर्माण विभाग हरिपुर के सहायक अभियंता इस बाबत सुने तो उनका कहना है कि ठेकेदार को विभागिया स्तर से पत्र लिखा गया है कि वो विभाग को वर्क शेड्यूल दे, ताकि सड़क को जल्द जल्द से बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button