कांगड़ा

घाडजरोट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सात दिवसीय एन.एस.एस केम्प शुरू

ज्वाली हल्के के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाड़जारोट में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय स्पेशल कैम्प का शुभारम्भ हुआ। इस कार्यक्रम में बतोर मुख्य अतिथि ब्लॉक कृषि सलाहकार के चेयरमैन विवेक ठाकुर ने शिरकत की। इस दोरान पहले स्कूल प्रशासन द्वारा मुख्यतिथि के पहुँचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम को “मां “सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर शुरू किया गया, इस बारे में कार्यक्रम अधिकारी संदीप शर्मा व रेखा रानी ने कैम्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी अपनी विभिन्न प्रस्तुतियां दी ,इस अवसर पर स्कूल प्रबन्धन कमेटी के प्रधान सुरेश कुमार ने बच्चों को अनुशासन में रहने की सीख दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने बच्चों को नशे से दूर रहने और मोबाइल फोन से सावधान रहने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर मुख्यतिथि ने बच्चों को अनुशासित व जिम्मेदार नागरिक बनने को कहा।इस अवसर पर विद्यालय की तरफ से कुलदीप चंद, नीरज धीमान,राकेश कुमार, सुधीर, मदन लाल इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button