सशक्त बेटी , सशक्त समाज
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत पाठशाला द्रुब्बल मे किशोरी मेले का भव्य आयोजन किया गया

- जोगिंदर नगर ( विजय भारद्वाज )

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रुब्बल मे किशोरी मेले का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चौंतड़ा के माध्यम से पर्यवेशिका जयवंती द्वारा किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्रुब्बल के प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार द्वारा की गई , कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में किशोरियों , किशोर , अध्यापक , अध्यापिकाएँ , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं । किशोरी मेले के दौरान स्वास्थ्य , पोषण बल विवाह निषेध और आत्म रक्षा जैसे विषयों पर जानकारी दी गई साथ ही किशोरियों द्वारा भाषण प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया गया । जिसमे प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया । कार्यक्रम मे अध्यक्ष महोदय ने कहा कि बेटी केवल परिवार की नही बल्कि समाज और राष्ट्र की पहचान है । हमे हर बेटी को पढ़ने , आगे बढ़ने और आत्म निर्भर बनने का अवसर देना चाहिए । अंत मे भाषण प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया । भाषण मे बारहवीं की छात्रा गुनगुन प्रथम , अंशिका द्वितीय और दसवीं की स्मृति ठाकुर तृतीय स्थान पर रही । चित्रकला मे अर्चना प्रथम , वंशिका द्वितीय और अमृता तृतीय स्थान पर रही । अंत मे सभी को पुरस्कृत किया गया व कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का धन्यवाद किया गया ।



