कुल्लू

सांसद कंगना रनौत का कुल्लवी व्हिम्स स्टूडियो, नग्गर में आगमन

नग्गर, कुल्लू — सांसद कंगना रनौत ने कुल्लवी व्हिम्स स्टूडियो का दौरा किया और स्थानीय महिला कारीगरों से मुलाक़ात की। उन्होंने हिमाचली पारंपरिक ऊन कारीगरी की प्रक्रिया को देखा और स्वयं भी महिलाओं के साथ देसी ऊन को तकली पर कातने का अनुभव लिया। कंगना रनौत ने महिला कारीगरों की मेहनत, कौशल और परंपरा को सराहा तथा उनके बनाए हुए उत्पाद भी ख़रीदे। उन्होंने कहा कि इस तरह का हस्तशिल्प हिमाचल की सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे संरक्षित और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कुल्लवी व्हिम्स की टीम ने कंगना रनौत का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने समय निकालकर स्टूडियो का दौरा किया और स्थानीय महिलाओं के कार्य की सराहना की। उनका यह प्रोत्साहन हिमाचली महिला कारीगरों के लिए प्रेरणादायक है।

Related Articles

Back to top button