कांगड़ा

राजकीय उच्च पाठशाला कथोली में स्कूल में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया गया

​खण्ड चिकित्सा अधिकारी नगरोटा सुरियाँ डॉ अमन दुआ के आदेशनुसार राजकीय उच्च पाठशाला कथोली में स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया गया। इस दिवस पर स्वास्थ्य प्रयवेक्षक सुभाष चंद ने स्कूल के बच्चों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक , मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक परिवर्तन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था संवेदनशील अवस्था होती है इस अवस्था मे बच्चा अच्छे की तरफ भी जाता है और बुरे की तरफ भी । उन्होंने कहा कि जो बच्चे अच्छी संगत करते है वह उच्च स्थान पर पहुँच जाते है और जो बुरी संगत करते है वह अपराधी भी बन जाते है। सुभाष चंद ने बताया कि ज्यादातर युवा बुरी संगत में जाकर नशे के शिकार हो रहे है । चाहे वह नशा बीड़ी, सिगरेट, शराब,भांग, गुटका खैनी , चिटा, दवाइयों के माध्यम से, या इंजेक्शन के माध्यम से नशा करने की बात हो आज के 80 प्रतिशत से ज्यादा युवा नशे के चपेट में आ गए है। और नशा करने वाले व्यक्तियों को ज्यादातर मुँह का कैंसर, फेफड़ो का कैंसर,लिवर का कैंसर, हृदय रोग अधिक मात्रा में होता है। उन्होंने बताया कि जो आए दिन अपराध, बलात्कार, दुर्घटनाएं, चोरियां बढ़ रही है वह सब नशे के शिकारी लोग कर रहे है। क्योंकि नशा करने से उनका दिमाग स्थिर नही होता। सुभाष चंद ने बच्चों को संतुलित आहार लेने की सलाह दी। क्योंकि किशोरावस्था में शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होने पर युवाओं को सन्तुलित भोजन की जरूरत होती है जिसमे बिभिन्न प्रकार के पोषक तत्त्व हो। ताकि शारीरिक रूप से स्वास्थ रहे। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था मे बच्चे आवश्यकता से कम पोषण लेने के कारण बच्चे में कुपोषण, कम बजन, खून की कमी अधिक मात्रा में पाई जा रही है।

इस दिवस पर स्कूल के बच्चों की भाषण प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता करवाई गई । भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रजत द्वितीय स्थान पर हर्षिता व तृतीय स्थान पर जोत आकर्षित रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ईनाम भी दिए गए। और रिफ्रेशमेंट भी दी गयी इस दिवस पर सी एच ओ निधि शर्मा ने बच्चों को नशे से दूर रहने औऱ नशे के दुष्प्रभावो के बारे में अन्य लोगो को भी जागरूक करने की सलाह दी। तथा सन्तुलित आहार लेकर अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुरिंदर कुमार ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी अमन दुआ का धन्यवाद करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएँ तांकी बच्चों में जागरूकता लाई जा सकें इस मौके पर स्कुल के लगभग 95 बच्चे व अध्यापक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button