कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन जारी रहे रोमांचक मुकाबले

नगरोटा बगवां राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवां में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला की अंतर-महाविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जबरदस्त जोश और जज़्बे के साथ रिंग में दमखम दिखाया। दिनभर चले मुकाबलों में विभिन्न भार श्रेणियों में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

विजेताओं के परिणाम इस प्रकार रहे —

50 किलोग्राम भार श्रेणी में इशांत ठाकुर (रामपुर कॉलेज) एवं प्रांजल (बिलासपुर कॉलेज),

55 किलोग्राम में संधिय सिंह (हमीरपुर कॉलेज) एवं प्रियांशु (बिलासपुर कॉलेज),

60 किलोग्राम में प्रेनित (चंबा कॉलेज),

65 किलोग्राम में अरुशवीर (संजोली कॉलेज) एवं अंकित (रामपुर कॉलेज),

70 किलोग्राम में नितेश (बिलासपुर कॉलेज) एवं सूर्यांश ठाकुर (हमीरपुर कॉलेज),

75 किलोग्राम में रिश्वदेव (बिलासपुर कॉलेज) एवं शौर्य (ठियोग कॉलेज),

80 किलोग्राम में गौरव (सीमा कॉलेज) एवं आर्यन (ऊना कॉलेज),

85 किलोग्राम में अक्षय कुमार (हमीरपुर कॉलेज) एवं मनीष ठाकुर (तिस्सा कॉलेज),

जबकि 90 किलोग्राम भार श्रेणी में गुरनीत सिंह (संजोली कॉलेज) एवं कार्तिक (ऊना कॉलेज) विजयी रहे। प्रतियोगिता का संचालन हिमाचल प्रदेश मुक्केबाज़ी संघ के मुख्य सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी श्री एस.के. सांडिल की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य पर्यवेक्षक डॉ. सुनील रायत रहे तथा 14 अनुभवी रेफरीज़ के निर्देशन में 10 भार श्रेणियों में मुक़ाबले संपन्न हुए। राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सोनी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस प्रतियोगिता से युवाओं में खेल भावना,अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है।

Related Articles

Back to top button