पुरातन छात्र संघ (OSA) द्वारा महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग से राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में रसायन विज्ञान विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की संसाधक वक्ता डाॅ. सुषमा गांधी, सेवानिवृत्त प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय गुरुग्राम (हरियाणा) रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध विविध करियर संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। यह कार्यक्रम OSA की छात्र सहायता एवं परामर्श समिति द्वारा इसके संयोजक डाॅ. एन. एन. शर्मा तथा डाॅ. पर्वेश गिल के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। OSA अध्यक्ष संजीव गांधी तथा OSA कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह जाखड़िया ने डाॅ. सुषमा गांधी को उनके बहुमूल्य योगदान हेतु हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया तथा राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य प्रो. राकेश पाठानिया के सतत सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए भी आभार व्यक्त किया। डाॅ. गांधी का व्याख्यान अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा, जिसमें उन्होंने रसायन विज्ञान विषय के विभिन्न रोजगार अवसरों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में करियर निर्माण हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह सत्र अत्यंत सार्थक एवं संवादात्मक बन गया। हम महाविद्यालय के सम्मानित अध्यापकों — डाॅ. विक्रम श्रीवत्स, डाॅ. भरत भूषण ब्रोगी, डाॅ. सरिता शर्मा तथा डाॅ. गोविंद सिंह — के प्रति भी हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

