कांगड़ा

NSS के सात दिवसीय शिवर का आगाज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर में शिव शक्ति प्रसाद की अध्यक्षता में हुआ

एन एस एस के सात दिवसीय शिवर का आगाज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर में कार्यवाहक प्रधानाचार्य शिव शक्ति प्रसाद की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवियों द्धारा स्वागत गीत ब राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत को गाया गया तथा एन एस एस के महत्व पर अपने विचार रखे। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी हरमीत सिंह व मधु अवस्थी ने बताया कि इस शिवर में 51 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं और इस तरह के शिवरों के माध्यम से बच्चों में चरित्र निर्माण ,राष्ट्रीय एकता ,आपसी भाईचारा व सामाजिक सहयोग की भावना पैदा होती है। यह शिविर दिनांक 25 –10 –2025 से लेकर 31–10– 2025 तक चलेगा ।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button