कांगड़ा

अरविंद चौधरी बने भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी

शाहपुर क्षेत्र के ऊर्जावान, कर्मठ एवं संगठन के प्रति समर्पित युवा नेता अरविंद चौधरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) हिमाचल प्रदेश का मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, निरंतर समाजसेवा, निष्ठा और राष्ट्रहित के कार्यों के प्रति समर्पण का परिणाम है। अरविंद चौधरी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े और छात्र जीवन में अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सफलता से निभाईं — इकाई सचिव,इकाई अध्यक्ष,ज़िला संयोजक,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विद्यार्थी विस्तारक,एवं एसएफडी (Students for Development) संयोजक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने युवा वर्ग में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और समाजसेवा की भावना को सशक्त किया। विद्यार्थी परिषद से निकलकर उन्होंने संगठनात्मक जीवन को आगे बढ़ाया और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने युवा मोर्चा में अनेक दायित्वों का निर्वहन किया —जिला कांगड़ा महामंत्री,प्रभारी नगरोटा विधानसभा,प्रभारी धर्मशाला विधानसभा, एवं जिला सचिव के रूप में उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्य किया। साथ ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के समर्पित स्वयंसेवक हैं, जिन्होंने समाज में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और समरसता को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। सामाजिक क्षेत्र में वे भारतीय युवा जागृति मंच के संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में यह मंच युवाओं को देशहित, नशामुक्त जीवन, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित कर रहा है। अरविंद चौधरी एक विचारशील, कर्मठ और संवादकुशल युवा नेता के रूप में पहचाने जाते हैं।उनकी सक्रियता, जनसंपर्क कौशल और मीडिया क्षेत्र में समझ के चलते संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से न केवल शाहपुर, बल्कि सम्पूर्ण कांगड़ा जिला एवं हिमाचल प्रदेश के युवाओं में उत्साह और गर्व की लहर है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा की मीडिया टीम और अधिक प्रभावशाली, संगठित एवं सशक्त बनेगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा परिवार की ओर से शाहपुर के युवा नेता अरविंद चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

Related Articles

Back to top button