कांगड़ा

तिब्बती युवक की हत्या के मामले में अंडर ट्रायल थी आरोपी

अदालत की चौखट तक पहुंचने से पहले ही थम गई हत्या आरोपी की कहानी

धर्मशाला : जिला कारागार में अंडर ट्रायल आरोपी तिब्बती युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला के अन्तर्गत लाला लाजपत राय कारागार एवं मुक्त सुधार गृह धर्मशाला में आरोपी करीब 25 वर्षीय दोरजे पुत्र सोनम दोरजे निवासी बीड़, बैजनाथ अंडर ट्रायल था। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे उसकी छाती में दर्द उठी। इसके बाद पुलिस टीम उसे जोनल अस्पताल धर्मशाला ले आई। जहां उसका उपचार चल रहा था तथा दोपहर करीब एक बजे उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उक्त आरोपी पुलिस थाना मैकलोडगंज में हत्या के मामले में अंडर ट्रायल था। साल 2023 में पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत तिब्बतियन चिल्ड्रन विलेज (मैक्लोडगंज) में कार्यक्रम के दौरान तिब्बती युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया था। मृतक उस हमले का आरोपी था।इस हमले में 24 वर्षीय ग्यांग यशी ग्यास्तो निवासी जोगीबाड़ा, मैक्लोडगंज घायल हुआ था। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक इन दोनों के बीच पहले कई बार झगड़ा हो चुका था। एक कार्यक्रम के दौरान जब यह दोनों दोबारा आमने सामने हुए तो पुरानी रंजिश के चलते लड़ाई-झगड़ा करने लगे। दोनों नशे में थे। झगड़े के बीच दोरजे फुंचुक ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया था तथा बाद में इसे गिरफ्तार कर लिया गया था। अंडर ट्रायल आरोपी को जेल में छाती के दर्द की शिकायत के बाद जोनल अस्पताल धर्मशाला में लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उधर, एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button