कांगड़ा

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत लंज और लपियाना में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विशेष स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

 फॉरेस्ट विभाग के कुटीर गृह और स्वास्थ्य कार्यक्रम में सुनीं जन समस्याएं, मौके पर किया निपटारा

शाहपुर हिमाचल प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री सचेतक एवं विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को नागरिक चिकित्सालय लंज और हेल्थ एवं  वेलनस सेंटर लपियाना में “स्वस्थ नारी –सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत आयोजित एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। यह राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि जब नारी स्वस्थ होंगी तभी परिवार स्वस्थ और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिप्रेक्ष्य में सशक्त बनने के लिए पहले स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित सेवाएं प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। शिविर में स्त्री रोग, प्रसूति सेवाएं, पोषण परामर्श, किशोरियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता, निःशुल्क जांचें एवं औषधि वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर परिवार एवं समाज को भी सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  इस शिविर में “मेरा भारत” अभियान के तहत निक्षय मित्रों का पंजीकरण, टीबी की स्क्रीनिंग, आभा आईडी व आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा, साथ ही शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच भी की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा स्वस्थ्य और शिक्षा में किए जा रहे बदलावों को बड़ा बदलाव बताया उन्होंने इसके लिए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने टांडा में रोबॉटिक सर्जरी को स्वास्थ्य में एक बड़ा बदलाव कहा।
शिविर के उपरांत उप मुख्य सचेतक ने फॉरेस्ट विभाग के विश्राम गृह में लोगों की जन समस्याएं भी सुनीं। अधिकांश समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही निपटारा किया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमओ कांगड़ा डॉ. विवेक करोल, बीएमओ डॉ. कविता पठानिया, बीएमओ डॉ विक्रम कटोच , आरकेएस कमेटी के सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रधान हेमराज, कीकर सिंह और अमित कुमार एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button