कांगड़ा

सुंदरनगर विधायक राकेश जामवाल के पिता के निधन पर शोक

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुंदरनगर से विधायक राकेश जामवाल के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में पठानिया ने कहा कि यह दुखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
पठानिया ने कहा कि इस कठिन समय में वह एवं उनका समस्त सहयोग सदैव राकेश जामवाल  के साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

Related Articles

Back to top button