कांगड़ा

सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर व्यक्त किया शोक

      उपमुख्य सचेतक ने शहीद के घर पहुंच व्यक्त की संवेदनाएं

धर्मशाला/ कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार, पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज सुबह जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में 25 पंजाब रेजिमेंट के सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। वह कांगड़ा जिला की शाहपुर नगर पंचायत के रहने वाले थे। अपने शोक संदेश में कहा कि सूबेदार मेजर पवन कुमार ने देश की एकता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और कृतज्ञ राष्ट्र उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर नगर पंचायत में शहीद के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button