कांगड़ा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा लगा रहे हिमाचल की स्वास्थ्य सेवाओं को पंख , प्रदेश सरकार नशुक्रगुज़ार : संजय शर्मा

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के प्रयास से प्रदेश को आगे बढ़ाया जा रहा है लेकिन प्रदेश सरकार इतनी न शुक्रगुज़ार है केंद्रीय योजनाओं के लिए ई भारत सरकार का धन्यवाद तक नहीं करती है और केंद्रीय योजनाओं को अपनी उपलब्धि और हक़ मान कर चलती है , केंद्रीय मंत्रियों के पास हिमाचल के लिए मदद माँगते हैं मगर मिलने के बाद धन्यवाद तक नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का यह रवैया असहनीय है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से एक ओर उपलब्धि हिमाचल को मिली है जो कि हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए (JICA ) जापान इंटरनेशनल कोपरेशन एजेंसी द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है। 1422 करोड़ की अनुमोदित योजनाओं में से अधिकतर को मंज़ूर किया गया है। इसके अंतर्गत हिमाचल प्रदेश सरकार को इस एजेंसी के द्वारा बाह्य सहायता के माध्यम से 1138 करोड़ रुपये की ऋण सहायता के इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। जिसके अंतर्गत1024.2 करोड़ जोकि ऋण का 80% बनता है का वहन भारत सरकार द्वारा किया जाएगा और शेष 20 % जो कि लगभग 113.8 करोड़ रुपए बनता है प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा । इस उपलब्ध करवाई जा रही राशि का उपयोग हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये से कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण के लिए होगा। 650 करोड़ रुपया आर पी मेडिकल कॉलेज टांडा , मेडिकल कॉलेज मंडी ,नाहन ,चम्बा ,शिमला व नाहन के मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए ख़र्च होगा इसके अतिरिक्त तीन Tesla MRI मशीनें मंडी व चम्बा में लगायी जाएंगी। मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए भी इस धन राशि का उपयोग किया जाएगा। अब प्रदेश में 67 स्थानों पर आदर्श स्वास्थ्य संस्थान व इनका डिजिटलीकरण भी इस धन राशि में से किया जाएगा। जाइका के अंतर्गत इस प्रोजेक्ट को मंज़ूर करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का भी धन्यवाद करती है जिन्होंने हिमाचल को स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी इस बहु आयामी योजना को मंज़ूर करवाने में उपलब्धि हासिल की है। इन योजनाओं को मंज़ूर करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताना चाहिए ताकि भविष्य में और अधिक लाभ हिमाचल को मंत्रालय की तरफ़ से मिल सके ।

Related Articles

Back to top button