राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर में एन एस एस यूनिट के सात दिवसीय शिविर का समापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर में चल रहे एन एस एस यूनिट के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन विद्यालय प्रबंधन कमेटी की अध्यक्षता सीता देवी की उपस्थिति में हुआ। एन एस एस प्रभारी हरमीत सिंह व मधु अवस्ती के अनुसार इस विशेष शिवर में कुल 52 स्वयंसेवियों ने भाग लिया और कई प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लिया। स्वयंसेवियों द्वारा इस शिविर के दौरान रैलियां निकालकर व अन्य सामुदायिक स्थलों का भ्रमण करके वहां साफ सफाई करके समाज में मिलजुल कर काम करने में अपने आस-पास को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस समापन समारोह में स्वयंसेवियों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम भी प्रस्तुत किए गए ब कुछ छात्रों द्वारा इस सात दिवसीय शिवर के व्यक्तिगत अनुभव भी सांझा किए गए। प्रबंधन समिति अध्यकक्षा द्वारा दिए संबोधन में भी स्वयंसेवियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई।


