कांगड़ा

देहरा हल्के में सांसद अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस पर सेवा

संस्कार और समर्पण के विविध कार्यक्रम आयोजित

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर देहरा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे क्षेत्र में सेवा और संस्कार से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक संजीव शर्मा ने बताया कि देहरा भाजपा कार्यकर्ताओं ने “माँ ‘ बगलामुखी धाम में हवन आयोजित किया, जिसमें सांसद अनुराग ठाकुर के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की गई। मां बगलामुखी के दरबार में आहुतियाँ समर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र, समाज और संगठन की समृद्धि का भी संकल्प लिया। कार्यकर्मों के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ सुकृत सागर ने बताया कि आज पूरे देहरा में अनुराग ठाकुर के जन्मोत्सव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूम धाम से मनाया देहरा भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ सुकृत सागर ने बताया कि देहरा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पौधारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, तथा खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांसद अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओं ने जनसेवा दिवस के रूप में मनाते हुए कहा कि वे उनके नेतृत्व में निरंतर समाजहित और विकास के कार्यों में जुटे रहेंगे। बगलामुखी में हवन के दौरान जिला उपाध्यक्ष व पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल जसवाल, भाजपा जिला प्रवक्ता राहुल डोगरा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इन कार्यक्रमों में भाजपा के मंडल, मोर्चा एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। जन्मदिवस का यह आयोजन पूरे देहरा क्षेत्र में एक सेवा उत्सव के रूप में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button