आखिर कार कब रेल सुविधा नसीब होगी, इंतजार में कांगड़ा घाटी की जनता

जिला कांगड़ा की आम जनता की सफर में हम सफर आवागमन की रेल सुविधा अब कब नसीब होगी, उसके इंतजार में आस लगाए उनकी निगाहैं बैठी है। हालांकि जिस तरह इस बार बरसात् का अपना कहर रहा है। बताया जाता है की इस कांगड़ा घाटी की नेरो गेज रेल ट्रैक भी विभिन्न स्थानों से दयनीय दशा हुई है। जिसको रेल प्रशासन् उन स्थानों से ठीक करने में जुटा है जिससे समुचित सुधार करने उपरांत शीघ्र रेल सेवा शुरू की जा सके। जिला कांगड़ा की पठानकोट — जोगिंदरनगर के इस रेल ट्रैक का हर लिहाज से अपना विशेष महत्व है। पिछले कुछ अरसे से उक्त ट्रैक लोगों के लिए असुविधा जनक ही सावित होता आ रहा है, साल भर इस पर रेल सेवा बहाल नहीं होने से जनता दिक्कतें ही उठा रही है। बरसात में तो रेल सेवा बिल्कूल ही बंद हो जाती है। गत तीन साल पहले ही भारी बरसात में चक्की रेल पुल ध्वस्त होने से जनता परेशान होती आ रही है। पर सासँद् राजीव भारद्वाज द्वारा रेल मंत्रालय और रेल मंत्री से जनता की समस्या को गम्भीरता से रखने पर चक्की पुल निर्माण में गति आई और अब तेयार भी हो गया है। लोगों को तो बहुत आस है की अब गाडियाँ चल पड़ेंगी। उधर जिला कांगड़ा के नगरोटा सूरियाँ निवासी युवा अश्वनी गुलेरिया ने आर वी 7 से बातचीत में बताया कि उनकी सासँद् राजीव भारद्वाज से बात रेल सेवा बारे हुई है उन्होंने आश्वस्त किया है कि उनके ध्यान में है और सासँद् जी ने बताया है कि रेल सेवा शीघ्र ही शुरू करवाने के कदम उठाए जाने को प्राथमिकता दी जाएगी।