एडवोकेट विश्व चक्षु का हमला —82 वर्षीय बुज़ुर्ग पर झूठा आरोप — कांग्रेस ने राजनीति को कलंकित किया
कांग्रेस की मानसिक दिवालियापन की पराकाष्ठा — बुज़ुर्ग को बदनाम करने की गंदी साज़िश का सबूत

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बड़े भाई राम कुमार बिंदल पर दुष्कर्म का झूठा आरोप कांग्रेस सरकार की राजनीतिक नपुंसकता और बदले की आग का जीता-जागता उदाहरण है। 82 वर्ष के प्रतिष्ठित, सम्मानित बुज़ुर्ग पर इस तरह का शर्मनाक आरोप लगाकर कांग्रेस ने न केवल राजनीति को कलंकित किया है, बल्कि मानवता की सारी सीमाएं भी लांघ दी हैं। भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि यह पूरा मामला कांग्रेस सरकार की “बीमार मानसिकता और राजनीतिक हताशा” का परिणाम है। उन्होंने कहा, “जब कांग्रेस के पास विकास की कोई बात नहीं बची, तो अब उसने भाजपा नेताओं के परिजनों पर झूठे आरोप गढ़ने शुरू कर दिए हैं। यह राजनीति नहीं, बदले की गंदी मानसिकता है।” पुलिस ने एक सम्मानित बुज़ुर्ग को थाने के बाहर बिठाकर उसकी तस्वीरें वायरल कराईं — यह कांग्रेस सरकार की क्रूरता और राजनीतिक प्रतिशोध का चरम रूप है। भाजपा ने सवाल उठाया कि हाल ही में दो प्रशासनिक अधिकारियों पर भी दुष्कर्म के आरोप लगे थे — क्या उनके साथ भी ऐसा ही बर्ताव किया गया? या सिर्फ इसलिए यह अपमान किया जा रहा है क्योंकि वे भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बड़े भाई हैं? चक्षु ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कांग्रेस सरकार ने इस राजनीतिक घटियापन और बदले की कार्रवाई से बाज़ नहीं आई, तो पूरा प्रदेश भाजपा और आम जनता सड़कों पर उतरकर कांग्रेस को करारा जवाब देगी।