कांगड़ा पहुंचने पर नड्डा का ज़ोरदार स्वागत
गग्गल: गग्गल हवाई अड्डे पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करते हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा, कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन काजल, विधायक ठाकुर रणवीर सिंह निक्का, पूर्व मंत्री राकेश पठानीया, पूर्व विधायक रीता धीमान, पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक रवि धीमान, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, ज़िला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, ज़िला भाजपा महामंत्री देवेंद्र कोहली, ज़िला कांगड़ा भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष तपन मिन्हास, ज़िला कांगड़ा महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजू रस्तोगी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी व भाजपा नेता संजय गुलेरिया, कमल शर्मा, तेजिंदर कौर, राकेश चौहान पिंका, विनय चौधरी बाबर आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।