कांगड़ा

डोहब तथा द्रमण के लोगों की समस्याओं को दूर करने के दिए निर्देश

शाहपुर/ उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नेशनल राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित कर निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों हो रही दिक्कतों के बारे में अवगत करवाया तथा इन समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया। शुक्रवार को सुबह उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने डोहब एवं द्रमण में फोरलेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।डोहब कूहल कमेटी ओर द्रमण बाजार की फोरलेन कार्य के चलते आ रही समस्याओं को लोगों ने उनके समक्ष रखा तथा इसके तुरंत बाद तहसीलदार दीक्षित ठाकुर तहसीलदार एवं फोरलेन अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करवाई गई ।इस अवसर पर प्रधान तिलक, डोहब कुहल कमेटी के सभी सदस्य,प्रधान अरुणा देवी,देवदत्त शर्मा ,नीना ठाकुर जिला परिषद सदस्य,अश्वनी शर्मा,करनैल सिंह पूर्व प्रधान,एवं अन्य स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button