कांगड़ा

धर्मशाला में भाजपा ने जोड़े साढ़े 27 हजार मेंबर्ज, पूरे हिमाचल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट : विपिन परमार

धर्मशाला ग्रामीण मंडल की परिचय सभा में पूर्व मंत्री विपिन परमार ने दी सबको बधाई

धर्मशाला भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान में साढ़े 27 हजार नए मेंबर्ज जोड़े हैं। समूचे हिमाचल में नए मेंबर्ज जोडऩे की दिशा में यह सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट है। यह बात पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन सिंह परमार ने रविवार को धर्मशाला ग्रामीण भाजपा मंडल की परिचय बैठक में कही। विपिन परमार ने इसके लिए सभी पार्टीजनों को बधाई दी। बतौर मुख्य वक्ता विपिन सिंह परमार ने कहा कि धर्मशाला भाजपा हमेशा पार्टी की नीतियों का प्रचार करने में आगे रहती है। यही कारण है कि धर्मशाला में भाजपा वर्कर्ज की मेहनत के कारण सबसे ज्यादा मेंबर्ज जोडऩे का स्ट्राइक रेट रहा है। विपिन परमार ने वर्कर्ज को उनके फर्ज के प्रति बोध करवाया तथा पार्टी हित में तेजी से काम करने की सीख दी। इससे पहले धर्मशाला के लोकप्रिय विधायक व सीनियर लीडर सुधीर शर्मा ने परिचय सभा में सभी वर्कर्ज का स्वागत किया। वर्कर्ज द्वारा अपना परिचय देने के बाद सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला मे ग्रामीण मंडल पार्टी की रीढ़ है। सुधीर शर्मा ने मंच से ऐलान किया कि धर्मशाला के भाजपाई संपूर्ण चुनाव क्षेत्र में भाजपा व केंद्र सरकार की नीतियों का प्रचार करेंगे। साथ ही प्रदेश की जनविरोधी कांग्रेस सरकार का सच भी पूरे प्रदेश की जनता के समक्ष रखा जाएगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने अरबों रुपए के प्रोजेक्ट धर्मशाला हलके में चला रखे हैं, लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार इसमें रोड़ा अटका रही है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वर्कर्ज को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने होंगे। साथ ही हिमाचल कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों से भी जनता को अवगत करवाना है। इस अवसर पर मण्डल से संबंधित पदाधिकारी  कार्यकर्ता मौजूद रहे।फोटो
धर्मशाला। धर्मशाला ग्रामीण मंडल भाजपा की परिचय सभा में मौजूद मुख्य वक्ता विपिन परमार, विधायक सुधीर शर्मा व अन्य

Related Articles

Back to top button