अधूरा कार्य शीघ्र पुरा करने की जनता ने आवाज उठाई

लोक निर्माण मंडल देहरा के तहत लोगों की आवागमन की सुविधा के लिए विस्तारिकरण रूप देकर बनाई जाने वाली करीब दस करोड़ की लागत से सड़क गुलेर से जलरियां पिछले कुछ वक्त से जनता के लिए संकट भरी बन गई है। हालांकि उक्त मार्ग का काम चला हुआ है लेकिन एक महीना बीत रहा है की बीच में आगामी काम बंद है ,कार्य अधूरा अब पड़ा होने से लोगों को आवाजाही का सफर,कठिन हो गया है ,जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है l बताया गया है कि नंंदपुर को जोड़ने वाले इस सम्पर्क मार्ग का कार्य ऐतहासिक कस्बा गुलेर से नंदपुर पर गाँव जलरियां तक का काम लगा था। लोगों को खुशी हुई की शीघ्र ही समय पर कार्य मुक्कमल होकर उन्हें विकास की सौगात मिलेगी ,लेकिन करीब एक महीना से आगामी सड़क का कार्य बंद पड़ा है,जिससे कार्य अधूरा पड़ जाने से जनता की परेशानियाँ पहले से और बड़ी हैं।सड़क से वाहनों की इस स्थिति में सड़क से आने जाने से धूल उड़ रही है जोकि आस पास के घरों तक समा रही है वहीं पैदल आने जाने वाले उड़ रही मिट्टी की धूल से दुखी हो चुके हैं। कोई भी उनकी चल रही समस्या के हल बारे कदम नहीं उठाने से हैरान हैं। गाँववासीयों शेर सिंह, सुखदेव, अमरजीत प्यारे लाल, सुखपाल, चरणजीत, बलजीत, प्रदीप कुमार, कर्मजीत, सुभाष सिंह, अजय कुमार, सुशील कुमार, बलजीत सिंह आदि ने भी सड़क अधूरे कार्य को समय अवधी में शीघ्र पुरा करने की मांग की है। क्या हल्का विधायक कड़ा संज्ञान लोगों के हित में लेगी जिस से पेश आ रही समस्या का शीघ्र समाधान हो ? जनता को उनसे बहुत उम्मीद है की बो जरूर उक्त सड़क कार्य पर गम्भीरता से लेंगी और कार्य वक्त पर पुरा हो। उधर जब लोक निर्माण विभाग हरिपुर के सहायक अभियंता गुरवचन सिंह से दूरभाष से सम्पर्क इस सड़क बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि छठ पूजा के कारण कामगार अपने घर पूजा अर्चना के लिए गए थे,आ गये हैं।अब आगामी अपग्रेडेशन का कार्य शुरू का हो गया है, लेकिन वे स्वयं इस बारे में और गम्भीरता लेंगे की सड़क कार्य सुचारु रूप चले, और कार्य अपनी समय अवधी में पुरा हो,जनता को भी दिक्कतें पेश भी न आए ।



