कांग्रेस सरकार की झूठी राजनीति ने प्रदेश को 10 वर्ष पीछे धकेला — अरविंद चौधरी

प्रदेश की जनता यह सवाल पूछने पर मजबूर है कि आखिर कांग्रेस सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनता के लिए किया क्या है?झूठे वादों, खोखले दावों और घोषणाओं के सहारे चल रही यह सरकार जनता के विश्वास के साथ खुला मज़ाक कर रही है। कांग्रेस सरकार की नीतियों ने प्रदेश को विकास की मुख्यधारा से बाहर कर दिया है —
- युवाओं से रोजगार छीन लिया गया, भर्ती प्रक्रियाएं ठप पड़ी हैं।
- कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।
- किसान, बागवान और व्यापारी वर्ग हताश हैं।
- सड़कों, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम रुक गए हैं।
- महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर है।
- बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए जनता को तरसना पड़ रहा है।
सवाल यह उठता है कि क्या यही “विकास मॉडल” कांग्रेस सरकार जनता को दिखाना चाहती है? क्या यह वही सरकार नहीं है जिसने सत्ता में आने से पहले हर वर्ग से बड़े-बड़े वादे किए थे और अब उनसे मुंह मोड़ लिया है? प्रदेश की जनता अब जाग चुकी है। भाजपा शासन में जो गति, पारदर्शिता और जनसेवा का भाव था, वह पूरी तरह समाप्त हो चुका है।कांग्रेस की नीतियां प्रदेश को फिर से 10 साल पीछे ले गई हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा यह स्पष्ट करना चाहता है कि आने वाले समय में भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कांग्रेस सरकार की असलियत जनता के सामने उजागर करेंगे और संगठन के माध्यम से हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा।

