कांगड़ा

बर्थ-डे पर सुधीर शर्मा ने निर्धन परिवारों को बांटी 60 लाख की मदद, 53 के हुए सियासत के मिस्टर कूल

धर्मशाला : हिमाचल की सियासत के मिस्टर कूल सुधीर शर्मा 53 साल के हो गए हैं। अपने बर्थ-डे से एक दिन पहले हमेशा की तरह उन्होंने हर किसी को सरप्राइज करते हुए समाजसेवा का ऐसा संदेश दिया है, जिसे आमजन से लेकर नेता तक याद रखना चाहेगा। सुधीर शर्मा ने अपने जन्मदिन में 100 के करीब जरूरतमंद परिवारों को 60 लाख से ज्यादा की आर्थिक मदद प्रदान की है। मौजूदा समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। हिमाचल आपदा से जूझ रहा है। लोगों को कहीं से आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सुधीर शर्मा ने धर्मशाला में सादगीपूर्ण तरीके से अपना जन्मदिन मनाते हुए अपने हलके की जनता से गहरा लगाव जताया है। शुक्रवार सुबह से ही दिग्गज भाजपा नेता व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा के आवास पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई । सुधीर शर्मा ने सादगीपूर्ण तरीके से जनता के बीच अपना जन्मदिन मनाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला में विभिन्न आपदाओं के कारण बेघर हुए लोगों को घर मिलना चाहिए। यही उनका सपना है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर टूट गए हैं, उनकी मरम्मत भी होनी चाहिए। आर्थिक संकट झेल रहे लोगों को भी मदद मिलनी चाहिए। सुधीर शर्मा ने बताया कि आज शुक्रवार को 100 से अधिक परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई है। इनमें धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र में 30 परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 45 लाख प्रदान की गई है, जबकि 66 से अधिक परिवारों को घर की मरम्मत हेतु 12.70 लाख दिए गए हैं। इसके अलावा 11 परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कुल 59.70 लाख की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि पिछली दो बरसातों से स्थानीय लोगों का काफ़ी नुकसान हो रहा है,परंतु प्रदेश सरकार इस विषय में कोई भी कदम नहीं उठा रही थी। लोग कल्याण विभाग के दफ्तर के चक्कर लगा लगा कर थक चुके हैं, इसलिए उन्होंने ख़ुद अपने जन्मदिन पर लोगों को मकान बनाने के लिए अपनी और से राशि प्रदान की है।

स्मार्ट सिटी समेत धर्मशाला लाए कई नेशनल प्रोजेक्ट सुधीर शर्मा ने धर्मशाला को स्मार्ट सिटी जैसा प्रोजेक्ट दिया है। इसके अलावा सीयू, टयूलिप गार्डन, गांवों में खेल मैदान, स्मार्ट रोड के अलावा नगर निगम में कई क्रांतिकारी कदम सुधीर शर्मा की बदौलत हुए हैं। मौजूदा समय में देश-दुनिया में धर्मशाला का नाम एजुकेशन और स्पोट्र्स सिटी के रूप में लिया जाता है। इसका श्रेय सुधीर शर्मा को जाता है। बयान हमारा हिमाचल बड़ी आपदा झेल रहा है। हिमाचल की कांग्रेस सरकार को जनता की परवाह नहीं है। मेरा और हर हिमाचली का फर्ज है कि अपने प्रदेश की उन्नति में योगदान दें। अपने बर्थ-डे पर जनता की सेवा करने का प्रयास किया है। यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। काम करने के लिए सरकार में रहने की जरूरत नहीं होती। दिल में सच्ची भावना होनी चाहिए, जो प्रदेश सरकार के नेताओं में नहीं दिखती है

Related Articles

Back to top button