हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिलकर हिमाचल प्रदेश में आई त्रासदी से हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया : जयराम ठाकुर

दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिलकर हिमाचल प्रदेश में आई त्रासदी से हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया और ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने का निवेदन किया। इस दौरान कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लोक सभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज , नाचन विधायक विनोद कुमार , करसोग विधायक दीप राज भी मेरे साथ रहे। इस त्रासदी ने सर्वाधिक नुकसान जल शक्ति विभाग की पेयजल और सिंचाई से जुड़ी परियोजनाओं को ही पहुंचाया है।आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ज्यादातर पेयजल योजनाएं बहुत बुरी तरीके से प्रभावित हुई हैं। जिला मंडी में 30 जून को आई आपदा की वजह से पेयजल की सुविधा बुरी तरह प्रभावित है। सिर्फ मेरे विधानसभा क्षेत्र में ही जल शक्ति विभाग की 260 परियोजनाओं में से 240 पूरी तरीके से तबाह हो चुकी हैं। मंत्री सीआर पाटिल ने जलशक्ति विभाग की परियोजनाओं की बहाली के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button